कोरिया / कोरबा संसदीय क्षेत्र के सांसद और जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष डाॅ.बंशीलाल महतो ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में उत्कृष्ठ शौचालय का निर्माण करने वाले राजमिस्त्रियों को सम्मानित किया।
उन्होने उत्कृश्ट षौचलय के निर्माण हेतु आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बीरबल को 5 हजार एक सौ, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भरत को 3 हजार एक सौ और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रामप्रसाद को 2 हजार एक सौ रूपये की राशी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होने तकनिकी सहायकों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड खडगवां के ग्राम साल्ही में राजमिस्त्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ शौचालय निर्माण कार्य करने इन तीन राजमिस्त्रियों का चयन किया गया था। सांसद डाॅ. महतो ने राजमिस्त्री प्रतियोगिता में विजयी राजमिस्त्रियेां को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भरतपुर-सोनहत क्षेत्र की विधायक एवं छत्तीसगढ़ षासन में संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले, मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम, नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर के.डोमरू.रेडडी, कलेक्टर एस प्रकाश, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री संतन देवी जांगडे, नगर पालिका परिषद् बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ, शिवपुर चरचा के अध्यक्ष एवं सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सहित जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डा. एस.के.मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक श्रीमती शहनाज परवीन मौजूद थे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए उत्कृष्ठ शौचालय द्वारा बडे पैमाने पर शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। उत्कृष्ठ शौचालय के राजमिस्त्रियों का चयन राजमिस्त्री प्रतियोगिता के माध्यम से किया जा रहा है।
