Advertisement Carousel

यहां एक दिन में तीन बार होता है सूर्याेदय

हमारे दिन की शुरुआत ही सूर्योदय से होती है। सुबह होते ही हम पूरी स्फूर्ति के साथ अपने दैनिक कार्य निपटाने में लग जाते हैं वहीं शाम होते-होते हमारे कार्र्यों की रफ्तार भी धीमी हो जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि जब ये सूर्योदय दिन में तीन बार होगा तो क्या होगा।

जी हां, आज हम आपको एक ऐसे ही स्थान के बारे में बता रहे हैं जहां पूरे दिन में तीन बार सूर्योदय होता है।

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया ग्रह ढूंढ निकाला है जिसका वजन बृहस्पति ग्रह के द्रव्यमान से चौगुना है। जानकारी के अनुसार यह पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूरी पर स्थित है। इस ग्रह पर तीन बार सुबह होती है और दिन बार रात होती है। ऐसे में एक दिन में यहां तीन बार सूरज निकलता है और ढलता है। माना जा रहा है कि इस युवा ग्रह की उम्र मात्र 1.6 करोड़ वर्ष है।

जानकारी के अनुसार जो ग्रह सबसे पुराने होते हैं वह उतने ही अधिक गर्म होते हैं। ऐसे ग्रहों को ठंडा होने में अधिक समय लगता है। आपको बता दें कि पृथ्वी का जीवन काल 4.5 अरब वर्ष पुराना है। इसके साथ ही विज्ञान में यह भी बताया गया है कि जिस ग्रह का द्रव्यमान जितना ज्यादा होता है उसे ठंडा होने में उतना ही अधिक समय लगता है।

 

 

error: Content is protected !!