चिरमिरी / कोरिया साहित्य एवं कला मंच मनेन्द्रगढ़ की सक्रिय सदस्या चिरमिरी के बरतुगॉं निवासी श्रीमती मल्लिका रूद्रा ने विगत दिनों राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय इकाई द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कवियत्री सम्मेलन में हिस्सा लेकर रचना पाठ किया। विद्यार्थी जीवन से ही मेधावी रहीं श्रीमती मल्लिका रूद्रा के रचनाओं को प्रांत के सभी कवियत्रियों द्वारा काफी सराहना की गई। सम्मेलन में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्तमान में श्रीमती रूद्रा डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शिक्षिका के रूप में पदस्थ हैं। उन्होंने अपने काव्य पाठ से साहित्य जगत में चिरमिरी का नाम प्रांतीय स्तर पर दर्ज कर महिलाओं को गौरवान्वित किया है।
साहित्य जगत में चिरमिरी की श्रीमती मल्लिका रूद्रा ने परचम लहराया
