Advertisement Carousel

तेंदूपत्ता संग्राहकों को एक हजार तक का नगद बोनस देने का फैसला, आदेश जारी

 

रायपुर / छत्तीसगढ़ में अब तेंदूपत्ता संग्राहकों को एक हजार तक का बोनस नगद दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसका आदेश जारी कर दिया गया है। लोक सुराज अभियान के दौरान मुख्यमंत्री को पता चला था कि अधिकांश संग्राहकों को औसतन 5 सौ से एक हजार रूपए बोनस मिलता है और ज्यादातर बोनस पाने वाले दुर्गम क्षेत्र में निवास करते हैं। बोनस की राशि उनके खातों में जमा होने पर उसे लेने के लिए ग्रामीणों को 50 से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर तक बैंक में जाना पड़ता है। इस पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को उनके गांव में ही बोनस राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के बाद गुरूवार को मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को 7 दिनों के भीतर बोनस का नगद भुगतान कर दिया जाए।
error: Content is protected !!