कोरिया / चिरिमिरी – निगम क्षेत्र के मोहन कालोनी वार्ड क्रमांक 18 में अधोसंरचना मद से लगभग 9.44 लाख की लागत का सीसी रोड निर्माण कार्य, चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी के वार्ड क्रमांक 13 में आई सेक्ट कम्प्यूटर के पास पार्षद निधि से नाली व रिटर्निंग वाल लागत 1.74 लाख का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 32 गोदरी पारा में सामुदायिक भवन में शेड एवं सीढ़ी लगभग 3.89 लाख का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 32 गोदरीपारा के कुदरगढ़ी मंदिर में 2.75 लाख के लागत से शेड व पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन माननीय महापौर के . डोमरु रेड्डी ने किया, साथ ही वार्ड की जनता से मिले और उनकी समस्याओ की जानकारी लेते हुए तत्काल निराकरण करने को कहा जंहा अन्य समस्याएं हैं वंही एक ओर पेयजल की समस्या भी गहराई हुई है वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर के. डोमरु रेड्डी ने गोदरी पारा के वार्ड क्रमांक 32 में पेयजल जल की समस्या से भी रूबरू हुए उन्होंने वंहा के वार्डवसियो से भी मिला और जल्द ही पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की बात कही। इसी प्रकार महापौर ने दौरे के दौरान वार्डवसियो की समस्या सुनी और जल्द ही इससे निजात दिलाने का आस्वासन दिया।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर के.डोमरु रेड्डी सहित एमआईसी सदस्य रजत दत्ता स्थानीय पार्षद अब्दुल मजीब, मंदीप गिरी, बलदेव दास, विनय रंजन विश्वास, रामदेव मिंज, उपअभियंता अशोक सिंह, राम बिहारी शर्मा, श्याम बाबू खटीक, नरेंद्र साहू, लक्की सिंह , अभिषेक जैन, राहुल भाई पटेल, लियाकत अली और वार्डवासी भी काफी संख्या में मौजूद रहे।
