00 उत्तरप्रदेश,बिहार,बनारस,महारा
00कवियों ने सुकमा के शहीदों को दी श्रधांजलि कहा उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी..
चिरमिरी / हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 मई को मजदुर दिवस के अवसर पर हल्दीबाड़ी के हाई स्कूल ग्राउंड में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एस ई सी एल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक के. सामल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रभा पटेल कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में शहर के प्रथम नागरिक महापौर के डोमरु रेड्डी, एसईसीएल रीजनल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय सिंह, नगर पालिका बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष अशोक जयसवाल, कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री योगेश शुक्ला, कांग्रेस दल के नेता बलदेव दास, ब्लाक कांग्रेस चिरमिरी के अध्यक्ष चूड़ा मन दास, सेक्टर प्रभारी प्रेम शंकर सोनी, भगवत साहू, राकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, पार्षद राजकुमारी, रज्जाक खान, वरिष्ठ कांग्रेसी वरुण शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्य हुआ।
कार्यक्रम की शुरवात में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कार्यक्रम के सयोजक डॉक्टर विनय जयसवाल ने माँ सरवस्ती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरवात की गई इस कर्यक्रम का आयोजन मानव अधिकार व अपराध नियंत्रण संगठन कोरिया के बेनर तले किया गया. जिसमे कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ विनय जायसवाल की महत्वपपूर्ण भूमिका रही. इस विराट कवि सम्मेलन में बनारस के हास्य सम्राट दिनेश गुग्गज, बरेली के श्रृंगार रस के कवि विजय त्रिपाठी संवेदी, सतना से वीर रस के कवि आजाद वतन वर्मा, झाँसी की गीत गजल की मलिका हेमा बुखारिया, कानपूर से ओज प्रखर के स्वामी तुषार तपन तथा महाराष्ट्र से वाह वाह क्या बात है के फेम कवि प्रदीप स्वामी ने सारी रात स्थानीय लोगो को उनकी कुर्सियों एवं गद्दों पर चिपके रहने पर मजबूर कर दिया समस्त कवियों ने अपने अपने अंदाज में वर्तमान परिवेश,नक्शलवाद,धर्म परिवर्तन,नेताओ के बदलते विचारों सहित आज के परिवेश में जन्मे बच्चों को कम्पयुटर युग की संज्ञा से मुखातिब कर स्थानीय लोगो को ठहके लगवाए और हसने पर मजबूर कर दिया । इस कवि सम्मेलन में आये अलग अलग राज्यो से कवियों ने इस काले हीरे की नगरी को छत्तीसगढ़ का कश्मीर है यह चिरमिरी . के नाम से नाम कारण कर अपने जीवन में कभी भुला नहीं पाने की बात कही.कार्यक्रम में मंच का संचालन राष्ट्रीय मंच संचालक कवि नरेंद्र मिश्र धड़कन के द्वारा किया गया जो वर्तमान में चिरमिरी के गोद्रीपारा निवासी है ।
1 मई मजदुर दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजक मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन कोरिया के शिवांश जैन और प्रतिष्टित व्यपारी प्रमोद सिंह के द्वारा ने अपना भरपुर सहयोग दिया इस कार्यक्रम को शहर में प्रमुख्ता से आयोजित करने में और कार्यक्रम के संयोजक डॉ विनय जायसवाल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय मजदूरो को बधाई दी और उनकी लम्बी उम्र की ईश्वर से प्रार्थना की कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल बनाने में शिवांश जैन, एवम् सहयोगी,प्रमोद सिंह आशीष जैन देवेन्द्र सिंह उर्फ़ गुड्डू ,नमन, रिकु ,भागवत, योगेश ,अरुण ,रवि राउत ,शिवराम ,गोलू ,दीपक , अमित , चन्द्रभान ,विजय,पुष्पराज ,आकाश ,क्रान्ती ,तरुण, सोमु, दिनेश, अभिलाषा, रागिनी ,रजनी ,आदि अपनी अहम भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया ।
