रायपुर। राजधानी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बजाज कॉलोनी से सामने आया है, जहां एक शातिर चोर ने घर के आंगन में रखा गैस सिलेंडर पार कर दिया। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बजाज कॉलोनी निवासी कारोबारी रितेश उप्पल के घर के आंगन में रखा कीमती गैस सिलेंडर अज्ञात चोर देर रात चोरी कर ले गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि चोर बड़ी ही चालाकी से घर में घुसा और कुछ ही मिनटों में सिलेंडर उठाकर फरार हो गया। घटना का पूरा दृश्य CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी हुई है।
फिलहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।
