Advertisement Carousel

तेल कंपनियां रोजाना के आधार पर तय करेगी कीमतें

नई दिल्ली / तेल कंपनियां आज से कीमतें रोजाना के आधार पर तय करेगी। कीमतें रोजाना सुबह छह बजे तय की जाएंगी। पेट्रोल की कीमत एक रूपये 12 पैसे आज कम हो जाएगी। डीजल की कीमत भी एक रूपये 24 पैसे कम हो जाएगी।

तेल कंपनियां आज से पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें रोजाना के आधार पर तय करेगी। अबकिमतें रोजाना सुबह छह बजे तय की जाएंगी। इस नई व्यवस्था से जहां पेट्रेाल और डीजल के खुदरा बाजार में स्थिरता आएगी, वहीं पूरी पारदर्शिता बढेगी।

इससे पहले, सरकारी तेल कंपनियों ने पायलट योजना के तौरपर उदयपुर, जमशेदपुर, पुदुचेरी, चंडीगढ और विशाखापट्टणम में तेल की कीमत रोजाना आधार पर तय कीथी जो सफल रही।

इस बीच, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने इस नई व्यवस्था के खिलाफ प्रस्तावितहडताल को समाप्त करने का फैसला किया। पेट्रोल की कीमत एक रूपये 12 पैसे और डीजल की कीमत एकरूपये 24 पैसे आज सुबह छह बजे से कम हो जाएगी।

error: Content is protected !!