Advertisement Carousel

एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद होंगे

नई दिल्ली / भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओ ने हिस्सा लिया। बैठक में राष्ट्रपति पद के रामनाथ कोविंद का नाम तय किया गया।
28 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। इस बीच बीजेपी ने तमाम विपक्षी नेताओं से भी इस बारे में बात कर ली है। बीजेपी की कोशिश है कि राष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से हो।

एनडीए की ओर से बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सभी पार्टियों से चर्चा के बाद कोविंद के नाम पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कोविंद के नाम को लेकर प्रधानमंत्री ने स्वयं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात की है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीद करती है कि उनके नाम पर आम सहमति बनेगी।

error: Content is protected !!