Advertisement Carousel

IFWJ की अगुवाई में नेपाल पहुँचे दक्षिण एशियाई पत्रकारो का हुआ भव्य स्वागत, पोखरा एवं मनोकामना का भ्रमण करते हुए 22 को भारत लौटेगी

बिलासपुर / इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट(IFWJ) की अगुवाई में नेपाल की राजधानी पहुंचे दक्षिण एशियाई पत्रकार दल का नेपाल के सूचना एवं प्रसारण विभाग एवं विदेश मंत्रालय ने नेपाल सरकार की ओर से स्वागत किया।
सोमवार को नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में नेपाल सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए सूचना विभाग के महानिदेशक वीर बहादुर सिंह राय ने सभी दक्षिण एशियाई पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।  नेपाल सरकार की विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव भृगु धुगाना  ने कहा कि आईएफडब्ल्यूजे के नेतृत्व में आए पत्रकार भारत नेपाल संबंधों की प्रकार लाख प्रगाढ़ता के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में बोलते हुए फेडरेशन ऑफ नेपाल जनर्लिस्ट के सचिव धर्मेंद्र कर्ण(संवाददाता कारोबार) ने नेपाल में पत्रकारों की साथ हो रही हिंसा पर चिंता जताते हुए, दक्षिण एशियाई पत्रकारों कर मिल कर कार्य करने की बात कही। जिसके जवाब में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.विक्रम राव ने  कहां कि भारत में भी आईएफडब्ल्यूजे संघर्ष कर रहा है, भारतीय संसद से पत्रकार सुरक्षा कानून की संरचना करने के लिए।
आई एफ डब्ल्यू जे के प्रधान सचिव एच.बी.मदन गौडा ने अगले माह तमिलनाडु के कन्याकुमारी में हो रहे IFWJ की राष्ट्रीय परिषद के 74वें अधिवेशन के लिए फेडरेशन ऑफ नेपाल जनर्लिस्ट को आमंत्रित किया।
सोमवार को ही एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन भारतीय दूतावास में किया गया। जिसमे 120 सदस्यीय पत्रकार दल का नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी स्वागत करते हुए आई एफ डब्ल्यू जे के इस कदम की सराहना की।  दूतावास के उद्यान में आयोजित समारोह में राजदूत श्री पुरी ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वह सब भारत एवं नेपाल की मैत्री संबंधों के लिए सक्रिय प्रयास करें। श्रीलंका के 18 सदस्य यह पत्रकारों की अध्यक्षता कर रहे लंकन प्रेस के अध्यक्ष उपुल जयसिंघे ने दक्षिण एशिया के पत्रकारों के आदान-प्रदान समृद्धि करने पर जोर दिया।
यह प्रतिनिधिमंडल पोखरा एवं मनोकामना का भ्रमण करते हुए 22 तारीख को भारत वापस लौटेगा।

error: Content is protected !!