Advertisement Carousel

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, कीमती जेवरात सहित 2 लाख का सामान बरामद, IG सरगुजा ने की 30 हजार रु ईनाम देने की घोषणा, कोरिया क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

कोरिया / कोरिया क्राइम ब्रांच ने अंधे कत्ल की गुत्थी 1 सप्ताह के भीतर ही सुलझा ली है जिसकी खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया की मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से कीमती जेवरात सोने की चेन, कंगन, अंगूठी, हार, नगदी 14 हजार रु, पुराने हनुमान छाप सिक्के समेत 2 लाख का सामान के साथ वारदात में उपयोग की हुई बाइक भी बरामद की गई है। मामले में आईजी सरगुजा के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को 30 हजार रु ईनाम देने की घोषणा भी की गई है।

KOREA NEWSPAGE13 (1)

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि घटना 13 जून की है, जब प्रार्थी हरिश्चन्द्र द्विवेदी ने बैकुंठपुर थाने आकर सूचना दी कि उनकी माँ रेशमी देवी (83)का शव घर के पीछे स्थित कुआं में है और घर का ताला भी टूटा हुआ है। जिसके बाद इस मामले को पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने क्राइम ब्रांच को सौंपा दिया। क्राइम ब्रांच ने आसपास के लोगो से पूछताछ की, जिसके बाद ये बात सामने आई कि बैकुंठपुर का निगरानी शुदा बदमाश संजय घोषाल और नरेश कुशवाहा ही मामले में संलिप्त है। जिसके बाद दोनों से कड़ी पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों से कीमती जेवरात सोने की चेन, कंगन, अंगूठी, हार, नगदी 14 हजार रु, पुराने हनुमान छाप सिक्के समेत 2 लाख का सामान के साथ वारदात में उपयोग की हुई बाइक बरामद की गई। आरोपी संजय घोषाल द्वारा चेन और अंगूठी पटना के सोनार प्रमोद सोनी को बेची गयी। उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आईजी सरगुजा के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को 30 हजार रु ईनाम देने की घोषणा की गई है।

KOREA NEWSPAGE13

मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी उप निरीक्षक शिवेंद्र राजपुत, नविन दत्त तिवारी, आशीष मिश्रा, दीपक पाण्डेय, विनोद तिवारी की भुमिका रही ।

error: Content is protected !!