Advertisement Carousel

लालू प्रसाद यादव के परिवार पर बड़ी कार्रवाई, 175 करोड़ की बेनामी संपत्तियां सीज

बिहार – पटना / आयकर विभाग ने राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के परिवार पर बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के मामले में मीसा भारती के साथ ही पूरे परिवार को लपेटते हुए करोड़ों की संपत्ति अटैच कर दी।
बताया जा रहा है की आयकर विभाग ने मीसा भारती को पूछताछ के लिए भी बुलाया था, पर वो नहीं पहुंची थी। इसके बाद आयकर विभाग ने पौने दो सौ करोड़ की संपत्तियों को मामले से अटैच कर सीज कर दिया है। हालांकि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। आयकर विभाग की जांच के दायरे में राबड़ी देवी भी आ चुकी हैं। आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 प्लाटों को अटैच किया है। ये प्लाट मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार, बहन रागिनी चंदा, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम पर हैं। आयकर विभाग ने सभी के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। आयकर विभाग ने चैप्टर 4 के तहत नोटिस भी जारी किया है।
आप को बता दे की आयकर विभाग द्वारा दी गई जानकारी में मीसा की 175 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की बात कही गई है। कागजातों पर इनका रेट 9.32 करोड़ रुपया है।
error: Content is protected !!