Advertisement Carousel

कलेक्टर कोरिया ने दिव्यांग ऋतिक कुमार को हरसंभव सहयोग करने का दिलाया भरोसा

०० गौ रक्षा सेवा समिति की सदस्यों ने दी 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता
कोरिया / कलेक्टर कोरिया नरेंद्र कुमार दुग्गा से आज जिला कलेक्टोरेट में पत्रकारों के पहल पर ग्राम बुडार के ग्रामीण देवसिंह अपने 4 वर्षीय दिव्यांग बेटे ऋतिक कुमार की ईलाज हेतु मुलाकात की।
                   कलेक्टर श्री दुग्गा ने दिव्यांग ऋतिक कुमार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद कलेक्टर श्री दुग्गा ने ऋतिक कुमार के उपचार हेतु फोन लगाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देष दिये। श्री दुग्गा ने दिव्यांग ऋतिक कुमार के पिता देवसिंह को प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती करने के निर्देष दिये। जिला चिकित्सालय द्वारा राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल काॅलेज में रिफर करने के पर दिव्यांग ऋतिक कुमार का समुचित उपचार कराया जायेगा और उनके पिता देवसिंह को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
                02इस मौके पर गौ सेवा समिति के सदस्य सर्वश्री अनुराग दुबे, आषुतोश गुप्ता, प्रसंग जायसवाल एवं सुरेंद्र सिंह ने दिव्यांग ऋतिक कुमार के माता-पिता से मुलाकात की और दिव्यांग ऋतिक कुमार के प्राथमिक उपचार के लिए उनके माता-पिता को 5 हजार रूपये का सहायता राशी प्रदान की । जिसकी लोगों द्वारा भूरी – भूरी प्रसंषा की गई। इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधि जगजीत सिंह, अमित श्रीवास्तव, दिनेष द्विवेदी, सिकंदर खान एवं सोनू केदार सहित अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
error: Content is protected !!