BCCI ने महिला टीम के लिए खोला खजाना, हर खिलाड़ी को मिलेगा 50 लाख का ईनाम

खेल समाचार / बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड मे खेले जा रहे महिला विश्वकप के फाइनल में जगह बनाने वाली टीम इंडिया के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल से पहले टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

बता दे की खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी 25 लाख रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे।

रविवार को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपना पहला विश्वकप खिताब हासिल करने के लिए लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान भिड़ेगी। यह महिला क्रिकेट के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकता है जिस तरह साल 1983 में टीम इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर विश्व चैंपियन बनी थी। उसके बाद भारत में क्रिकेट की तस्वीर बदल गई। लॉर्ड्स का मैदान एक बार फिर भारत में क्रिकेट की तस्वीर बदलने के लिए लकी चार्म साबित हो सकता है।

टीम इंडिया ने इस बार विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल तक खेले 8 मैचों में से 6 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। लीग चरण में लगातार चार जीत हासिल कर भारतीय टीम ने अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद पांचवें और छठे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 115 रन और ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से मात दी थी। सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए अंतिम लीग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के सामने करो या मरो की स्थिति खड़ी हो गई थी। जिससे टीम इंडिया ने कप्तान मिताली के शानदार शतक और राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंदबाजी के बल पर आसानी से पार कर लिया। इसके बाद सेमीफाइनल में हरमनप्रीत के तूफान में कंगारू उड़ गए और टीम इंडिया दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल हो गई।

error: Content is protected !!