Advertisement Carousel

नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे, कोरेक्स सीरप, गांजा व अफीम के साथ 68700 रुपये नगदी बरामद

कोरिया / क्राइम ब्रांच टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 02 अलग – अलग मामलों 02 आरोपियों से 64 नग कफ सीरप, 350 ग्राम अफीम, 3 किलो 600 ग्राम गांजा सहित 68,700 नगद बरामद किया।
IMG-20170722-WA0013-1कोरिया पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया की drugs एंड कास्मेटिक एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 02 अलग – अलग मामले है जिनमें 02 आरोपियों से धीरज जायसवाल से 64 नग प्रतिबंधित कोरेक्स सीरप व 03 kg 600 gm गांजा जप्त किया गया, इसी प्रकार आरोपी शैतान राम जाट के पास से 350 gm अफ़ीम जप्त किया है, उनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अरेस्ट किया गया है, प्रकरण की कार्यवाही dsp सोनिया उईके तथा अंजलि गुप्ता के नेतृत्व में कई गई, शिवेंद्र राजपूत तथा क्राईम ब्रांच की टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

error: Content is protected !!