Advertisement Carousel

अब पटना एयरपोर्ट पर लालू-राबड़ी का VVIP दर्जा समाप्त, बिना जांच जाने की छूट नही

बिहार / बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की ओर से दोनों दिग्गज नेताओं से वो विशेषाधिकार ले लिया गया है, जिसके तहत वे दोनों बिना किसी अतिरिक्त जांच के हवाई सफर कर पाते थे।

बता दें कि इस विशेषाधिकार के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्रियों को किसी भी अतिरिक्त जांच का सामना नहीं करना पड़ता था।आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

गौरतलब है कि आठ हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद सांसद मीसा भारती व उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है। बता दें कि ईडी ने इस मामले में 8 जुलाई को मीसा और कुमार के दिल्ली स्थित तीन फार्म हाउसों और कंपनी की तलाशी ली थी।

बड़े बेटे तेज का पेट्रोल पंप लाइसेंस रद्द –
इससे पूर्व लालू के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को आवंटित पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द कर दिया गया । साल 2011 में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पटना के बाईपास इलाके में पेट्रोल पंप चलाने का लाइसेंस दिया था।

जिस पर बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेज प्रताप पर धोखाधड़ी और फर्जी कागजात जमा करके 2011 में पेट्रोल पंप का लाइसेंस हासिल करने का आरोप लगया था। भाजपा नेता ने तेज प्रताप पर धोखाधड़ी से जमीन पर कब्जा कर भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पंप हासिल करने का भी आरोप लगाया था।

error: Content is protected !!