00 कलेक्टर ने किया बरदर हायर सेकेण्डरी स्कूल का औचक निरीक्षण
00 शिक्षकों की अनुपस्थित पर गहरी नाराजगी व्यक्त की
00 अनुपस्थित 08 शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस व एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
00 सत्र 2013 के बाद किसी भी अधिकारी द्वारा नही किया गया शाला का निरीक्षण
कोरिया / कोरिया कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा अपने भ्रमण के दौरान विकासखण्ड खडगवां के ग्राम बरदर पहुचे और वहाॅ स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होनें शाला में छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या, उपस्थिति एवं शिक्षकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक शाला में ग्यारह शिक्षकों में से केवल चार शिक्षक उपस्थित होने पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की और अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी तथा उनके एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
अनुपस्थित शिक्षकों में प्रभारी प्राचार्य सरोधन सिंह, सुश्री वर्षा जैन, सुश्री प्रतिभा सिंह, रामायण सिंह कवंर, सुश्री रषिम गुप्ता, कृष्ण कुमार राठौर, देवकुमार सिंह शामिल है।
कलेक्टर श्री दुग्गा ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति पंजी तथा निरीक्षण पंजी और शिक्षकों द्वारा दिये गये छुटटी हेतु आवेदन पत्र का भी अवलोकन किया। निरीक्षण पंजी में 29.07.2013 में केवल तहसीलदार द्वारा ही निरीक्षण टीप किया गया है। इसी तरह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अवकाश हेतु दिये गये आवेदन पत्र पर दिनांक का उल्लेख न करना भी सेवा आचरण नियम के विरूद्व कार्य करने को दर्शाता है। उन्होनें कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों को समय-समय पर शालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। इसके बावजूद भी शाला का निरीक्षण नही करना घोर लापरवाही को दर्षाता है। उन्होनें शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को शालाओं का सतत् निरीक्षण करने के कड़े निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होनें शाला के निर्माण तिथि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। शाला की फ़र्श टूटने, पानी सिपेज होने, दीवाल क्रैक को भी गंभीरता से लिया और वहाॅ उपस्थित ग्रामीण यात्रिकी सेवा विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एम.आर.सिंह को मरम्मत हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरे कार्यक्रम पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दशरथ सिंह राजपूत, कृषि विभाग के उप संचालक एम.जी.श्याम कुवंर, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एल.आर.कुर्रे, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रमाकांत चन्द्राकर, उद्यान विभाग के सहायक संचालक के.एस.पैकरा भी मौजूद थे।
