Advertisement Carousel

कोरिया थाना प्रभारियों में बड़ा उलटफेर, SP ने किया फेरबदल

कोरिया / कोरिया पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिए ज़िले के थाना प्रभारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी केल्हारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत को थाना प्रभारी कोतवाली बैकुंठपुर, थाना प्रभारी पटना निरीक्षक विनीत दुबे को थाना प्रभारी चिरमिरी, थाना प्रभारी झगराखण्ड निरीक्षक डी आर टंडन को थाना प्रभारी पोड़ी, थाना प्रभारी खड़गवां उप निरीक्षक राकेश यादव को थाना प्रभारी झगराखण्ड, थाना प्रभारी पोड़ी उपनिरीक्षक आनंद सोनी को थाना प्रभारी पटना, थाना प्रभारी चिरमिरी उपनिरिक्षक सुनील सिंह को थाना प्रभारी खड़गवां, चौकी प्रभारी कोरिया सहायक उप निरीक्षक प्रताप ठाकुर को सहायता केंद्र प्रभारी खोंगापानी, सहायता केंद्र खोंगापानी प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र देवांगन को थाना प्रभारी केल्हारी, सहायक उप निरीक्षक अमर जायसवाल थाना चिरमिरी से कोरिया चौकी प्रभारी पदस्थ किया गया है।

error: Content is protected !!