Advertisement Carousel

NSUI अध्यक्ष ने साथियों सहित थामा जोगी कांग्रेस का हाथ

कोरिया – चिरिमिरी / भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के लाहिड़ी महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष अशरफ अली ने अपने साथियों के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) की सदस्यता चिरमिरी संगठन जिला के अध्यक्ष शाहिद महमूद के समक्ष ग्रहण कर ली है।

इस अवसर पर अशरफ अली ने कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नही रह गई है, चाटुकारों को महत्व मिलता है जबकि सक्रिय कार्यकर्ता जो हर वक्त समर्पित रहता है उसकी उपेक्षा होती है,जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे है जोगी ही छत्तीसगढ़ के सच्चे हितैषी है, इस लिए मेरा साथ जोगी को है, इसी अवसर पर प्रमुख क्षेत्र की समाजसेवी अनिता डे ने भी अपने महिला कार्यकर्ताओं के साथ जोगी कांग्रेस की सदस्यता ली, अनिता डे ने कहा कि जोगी जी की पार्टी ने निरंतर छत्तीसगढ़ के हितों को प्राथमिकता दिया है, जोगी जी की पार्टी, आउट सोर्सिंग, शराब बंदी, धान का समर्थन मूल्य और बोनस, किसानों की आत्महत्या, कर्जमाफी, पनामा पेपर लीक जैसे संवेदन शील मुद्दों को उठाया है, जिनसे हम प्रभावित होकर जोगी कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं।

सदस्यता कार्यक्रम में शाहीद महमूद, दिनेश बलराज, शिव नारायण राव, शिव महाराणा, इंदरजीत सिंह छाबड़ा, नीलांचल रावल, विनोद सिंह, तेज नारायण सिंह,जॉली राय, रोमा दास, राजकुमारी, राजेन्द्र सलूजा, केशव सोनकर, समुद्र राज, संजय महंत, विजेश्वर पांडेय अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!