Advertisement Carousel

पटना कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, भाजपाइयों ने किया स्वागत


कोरिया पटना / भारतीय जनता पार्टी पटना मंडल में जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में ग्राम करहियाखांड से कांग्रेस के कार्यकर्ता मधुसूदन सिंह वर्तमान सरपंच पति एवं मुकेश कुमार देवांगन ग्राम खोंड दोनों भारतीय जनता पार्टी के विचार धारा से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के द्वारा दोनों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल द्वारा पार्टी की सदस्यता रसीद काटकर प्राथमिक सदस्य बनाया गया।

मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल ने बताया कि ग्रामीण छेत्र की आम जनता का अब कांग्रेस पार्टी की भूपेश सरकार के प्रति मोह भंग हो रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के समय अपने घोषणापत्र में जो वादा किया था वो अभी तक पूरा नहीं हुआ है जिससे लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। आने वाले समय में पटना ग्रामीण क्षेत्र के बहुत सारे कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी स्वेच्छा से बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

भारतीय जनता पार्टी के विचार धारा से प्रभावित होकर एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए जा रहे एतिहासिक कार्यों को देख कर भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है, जिससे लोग स्वेच्छा से पार्टी में जुड़ रहे हैं। ऐसे लोगों का पार्टी में स्वागत है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, बिनोद साहू, मंडल महामंत्री श्रीराम राजवाड़े, रामलखन यादव, शंकर प्रसाद सोनी, संदीप दुबे, अनिल जायसवाल, सत्यम साहू, विष्णु साहू, बिनोद जायसवाल, कमलेश साहू, अवधेश देवांगन, बिजेंद्र साहू, रामसागर तिवारी, प्रेम प्रकाश पाण्डेय उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!