Advertisement Carousel

राहुल ने डॉ. महंत को सौंपी एक और बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली ड्राफ्टिंग कमेटी में बनाए गए सदस्य

** कांग्रेस की 4 उप कमेटियों में भी डॉ. महंत हैं सदस्य
रायपुर / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा एवं छग इलेक्शन कैम्पेन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चरणदास मंहत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यह जिम्मेदारी ठीक उस वक्त सौंपी गई है जब मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैैयारियां चल रही हैं। मोतीलाल वोरा को ऑर्गनाइजिंग कमेेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि महंत को ड्राफ्टिंग कमेटी और एक सब कमेटी (पॉलिटिकल) में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

राहुल गांधी ने चुनाव के मद्देनजर ऑर्गनाइजिंग और ड्राफ्टिंग कमेटी के अलावा 4 उप कमेटियां पॉलिटिकल, आर्थिक मामले, अंतर्राष्ट्रीय मामले, कृषि, रोजगार, गरीबी उन्मूलन और संविधान में संशोधन को लेकर बनाई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली ड्राफ्टिंग कमेटी व उप कमेटी पॉलिटिकल में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस की उप कमेटियों में सदस्य डॉ. महंत के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संबंध, कृषि, आर्थिक, गरीबी उन्मूलन, रोजगार और कांग्रेस संविधान संशोधन जैसे विषयों पर कमेटी अध्यक्ष को सहयोग किया जाएगा।

एआईसीसी के द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में 16, 17, 18 मार्च 2018 को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में उपरोक्त मुद्दों पर बिन्दु निर्धारित कर विषय तय करने में डॉ. महंत सहयोगी होंगे। इनके अलावा ड्राफ्टिंग कमेटी में मुकुल वासनिक, एके एन्टोनी, पी. चिदम्बरम, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल, श्रीमती मीरा कुमार, कैप्टन अमरिन्दर सिंह, अशोक गहलोत, बीएस हुडा, कमलनाथ जैसे 44 दिग्गजों को भी शामिल किया गया है।

कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं को चुनावी रणनीति बनाने की कमेटी में रखा गया है जिसमें भी डॉ. महंत को जगह मिली है। याद रहे राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ इलेक्शन कैम्पेन कमेटी की कमान भी डॉ. महंत को अध्यक्ष बनाकर सौंपी है। प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर की कमेटी में आगामी चुनाव के मद्देनजर डॉ. महंत को जिम्मेदारी सौंपकर राहुल गांधी ने उन्हें दूसरी बार पावरफुल बनाया है।

error: Content is protected !!