कोरिया / खड़गवां । प्रदेश सरकार की दिशा निर्देश पर चल रही भारतीय जनता पार्टी की जनसंपर्क पदयात्रा के लगातार 11 वे दिन भी पदयात्रा निकाली गई। यह जनसंपर्क पदयात्रा बुधवार को खड़गवां ब्लाक के ग्राम पोंड़ीडीह, कोडांगी, पेंड्री तथा बोडेमुड़ा में भारी उत्साह व उमंग के साथ समस्त भाजपाइयों व जनसमूहों ने चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए भाजपा जिन्दाबाद का नारा लगाया व भाजपाइयों ने घर-घर ड़ोर टू डोर जाकर ग्रामीणों से मुलाक़ात कर भाजपा सरकार की विस्तारपूर्वक जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी उपलब्ध कराई।
यह पदयात्रा ग्राम पोंडीडीह के दुर्गा मंदिर प्रांगण से बाजे -गाजे के साथ भव्य तरीक़े से निकाली गई व साप्ताहिक बाज़ार रतनपुर में आमसभा रखकर पदयात्रा का समापन किया गया। साथ ही ग्राम कोडांगी में सरपंच सहित लगभग 60 की संख्या में ग्रामीणों ने कॉंग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्र व राज्य सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आमजनो को बताया। उन्होंने कहा कि हम चुनाव के पहले व चुनाव के बाद भी जनता के बीच जाते है। जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओ की जानकारी का ज़्यादा से ज्यादा उपयोग करने को कहते है। गाँव चलो घर चलो जनयात्रा के माध्यम से शासन की योजनाओ की जानकारी भी लोगों को मिल रही है। यह यात्रा पुरे 90 विधानसभा में चल रही है। आज भाजपा सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में भी काफ़ी उन्नति हुई है। आँगनबाड़ी केंद्रों में मध्यान भोजन चिकित्सा के क्षेत्र में संजीवनी एक्सप्रेस व प्रस्ताव के लिए घर पहुँच सेवा महतारी एक्सप्रेस की सुविधा भी निःशुल्क दी जा रही है।
लखनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार ग़रीब व किसानों के हित में सदैव से तत्पर रहती है।14 साल बेमिसाल भाजपा सरकार के नेतृत्व में अनेकों विकास के कार्य हुए है, और आगे भी किये जा रहे है। भाजपा सरकार शहर का ही नहीं अपितु गाँव ग़रीब किसानों की भी चिंता करती है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत ग़रीब परिवारों को निः शुल्क व अन्य परिवारों को 500 रुपये शुल्क वो भी 50 रुपये प्रतिमाह की किश्त पर बिज़ली प्रदान हेतु किया जा रहा है। जिससे की आज प्रत्येक गाँव में बिज़ली के तार व खंभे खीचे जा चुके है। व छ. ग. के साथ पूरे देश में भी विकास हुआ है।
इस दौरान मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, युवामोर्चा के ज़िलाध्यक्ष संजय सिंह, धनंजय पांडेय, अनुरोदय पांडेय, बृजेश सिंह, ऋषिराज, व समस्त भाजपाइयों सहित ग्रामवासियो की सहभागिता रही।।

