Advertisement Carousel

जनसंपर्क यात्रा में किराए की भीड़, सरकारी वाहनों से ढोये जा रहे bjp समर्थक – डॉ विनय

कोरिया / प्रदेश भाजपा, जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में यात्रा कर रही है इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जयसवाल भी कतार में है किंतु विधानसभा की जनता bjp की इस यात्रा को तवज्जो नही दे रही है। इसका सीधा साधा प्रमाण यात्रा में किराए की भीड़ है जिसे गांव की जनता सहज ही समझती है। यह बातें कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनय जयसवाल ने कहीं।

उन्होंने आगे कहा कि विधायक के समर्थक यात्रा को सफल बनाने के लिए सत्ता का भी दुरुपयोग करते नजर आ रहे है। यात्रा में सरकारी वाहनों में लोगो को ढोकर पहुचाया जा रहा है ताकि यात्रा सफल हो सके। सत्ता में रहकर शक्ति प्रदर्शन करना bjp के लोग ही कर सकते है। झूठी लोकप्रियता और सत्ता के नशे में चूर विधायक के इस यात्रा को कांग्रेस के डॉ विनय जयसवाल ने bjp के भीतर उठ रहे विधायक प्रत्याशियों को दिखाने के लिए किए जा रहे शक्ति प्रदर्शन का नमूना बताया है। विधानसभा की जनता भी यह समझ चुकी है कि जनता से मिलने का यात्रा तो एक बहाना है असली वजह तो और ही है। यही वजह है कि विधायक समर्थक यात्रा में भीड़ जुटाने की मजदूरी कर रहे है। निश्चित तौर पर जनता इन सब को तौल रही है और 2018 का चुनाव इसका परिणाम होगा।

error: Content is protected !!