Advertisement Carousel

कंटेनर वाहन में मवेशी तस्करी करते हुए 05 आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार / बलौदा बाजार लवन क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं के तस्करी के संबंध में मिल रहे शिकायत के मद्देनजर रखते हुए लवन चौकी प्रभारी हितेश जंघेल एवं सायबर सेल की मदद से लवन क्षेत्र के ग्राम परसाडीह खार खेत के पास से कन्टेनर में अवैध रूप मवेशियों को लेजाते पकड़े गए ।


वही एक कंटेनर वाहन क्र. HR55 P 6645 में अवैध रूप से पशुओं का तस्करी कर क़त्ल खाने के लिए भरकर ले जाते हुए कुल 62 नग मवेशियों को बरामद किया गया। मामले मे 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल में निरुद्ध किया गया है। सांथ ही पशुओं को गौशाला में सुरक्षित रखवाया गया है । प्रकरण में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है मामले में विवेचना जारी है। वही मवेशियों की कुल कीमत 5 लाख बताया जा रहा है ततपश्चात आरोपियों पर अपराध क्र. 241/22 धारा 4,6,10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम धारा 11-1घ ट तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।

error: Content is protected !!