कोरिया / 11 दिन के विधानसभा सत्र को ढाई दिन में खत्म करने के विरोध मे कांग्रेस ने आज जिला मुख्यालय के नपा. कार्यालय के सामने जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन, आमसभा एवं CM का पुतला दहन किया।
आपको बता दे की प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुपेश बघेल एवं विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव के निर्देश पर कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार का पोल खोलने आम जनसभा और प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विदित हो कि छतीसगढ़ विधानसभा सत्र जो 11 दिन चलना था उसे रमन सरकार ने ढाई दिन मे ही समाप्त कर दिया। जिसमें कांग्रेस का आरोप है की इससे सीधेे लोकतंत्र की हत्या हुई है जबकि सरकार को बात रखने का विपक्ष ने हर संभव मौका दिया, किन्तु भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार बहाना बना कर सदन से भाग गई। सदन को न चला कर अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर देना दुर्भाग्यजनक है। सदन में जनहित के मुद्दों पर बात होती है, इस पर चर्चा होती है, किन्तु यहां से भागना लोकतंत्र पर कुठाराघात है।
जिसके के विरोध मे आज रमन सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया।
