कोरिया / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत अब नामांकन और नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह का आबंटन भी किया जा चुका है, प्रत्याशी सीधे मतदाताओं तक पहुंचने का काम भी कर रहे हैं। कोरिया जिले में जिला पंचायत के लिए निर्धारित कुल 10 सीटों के लिये भी अब धीरे धीरे प्रचार अभियान ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है।
तो इसी बीच बैकुंठपुर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता शैलेष शिवहरे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में पिछले वर्ष कांग्रेस की सरकार बनी थी, सरकार बनने का प्रमुख कारण कांग्रेस का घोषण पत्र था, जिसमें उन्होने सिर्फ और सिर्फ खोखले वायदे किये थे किसानों को दिग्भ्रमित किया गया था, 2500 रूपये धान का समर्थन मूल्य देने का वायदा किया गया था, लेकिन 2500 तो दूर 1800 रूपये में भी सरकार ढंग से धान नही खरीद पा रही है। सरकार ने प्रदेष की करोड़ो जनता को धोखा दिया है जिससे ज्यादा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र की जनता हो रही है।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिले की 10 जिला पंचायत की सीटों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की है उम्मीदवारों को जिताने के लिए जिले भर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले कर जाएंगे। प्रदेशभर में विकास कार्य ठप्प पड़ गये हैं, पुराने स्वीकृत कार्याे की राषि को तक वापिस बुला लिया गया है सिर्फ भूमिपूजन करने का काम इन दिनों चल रहा है पैसे का कहीं अता पता नही है। प्रदेष सरकार की वित्तीय स्थिति गलत नीतियों के कारण एकदम डगमगा गई है सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए बेरोजगारों को ठगा आज न उन्हे नौकरी मिल रही है और न ही मंहगाई भत्ता का पता है। सैकड़ो वायदे जनता से किये गये थे लेकिन वह सिर्फ झूठे साबित हो रहे हैं। श्री शिवहरे ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता ने अपना मन एक बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के प्रति बना लिया है ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे के तहत लोगो से मिलने पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, निष्चित है कि हम अधिकांश सीटों पर जीत हासिल कर जिला पंचायत में कब्जा करेंगे।
