Advertisement Carousel

नकली नोट छापने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 54 लाख रुपए के नकली नोट समेत नोट छापने वाला प्रिंटर जप्त

दुर्ग / भिलाई में नकली नोट छापने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार गया। आरोपी की तलाश में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की पुलिस भिलाई पहुंची थी। आरोपी पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इसके अलावा एक करोड़ रुपए के नकली नोट छापने की फिराक में था। मास्टरमाइंड के पास से 54 लाख रुपए के नकली नोट समेत नोट छापने वाला प्रिंटर जप्त किया है।

दुर्ग पुलिस के मदद से भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी में किराए के मकान में रहने वाले नकली नोट के मास्टर माइंड की राजगढ़ पुलिस ने पहचान की। जिसके बाद पूछताछ के बाद आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई। हालात देखकर पुलिस भी दंग रह गई। यहां नकली नोट छापने का कारखाना चलाया जा रहा था। आरोपी के कमरे से 2000, 500 और 200 रुपए के नकली नोट छापता था। यहां से 54 लाख 37 हजार 200 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। उसके पास से 5 प्रिंटर, 2 पेपर कटर, लैपटॉप, एलईडी मॉनिटर, सीपीयू, लैमिनेटर, वाटर मार्क फ्रेम, नकली नोट फ्रेम, स्पेशल इंक जब्त किया है। नकली नोट में इस्तेमाल करने वाला एक करोड़ रुपए का कागज भी जब्त किया गया है। राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 26 जून को जीरापुर के इंदर चौराहे से शंकर व रामचंद्र नाम के दो लोगों को एक लाख रुपए के नकली नोटों के साथ पकड़ा था। दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर आगर जिले के आरोपी कमल यादव को पकड़ा। कमल यादव ने पूछताछ के बाद नोटों को छत्तीसगढ़ के भिलाई से लाना बताया गया। साइबर सेल की मदद से ऑपरेशन सीजी के तहत टीम को छत्तीसगढ़ भेजा गया। यहां भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने एक मकान से मास्टरमाइंड को पकड़ा गया।

error: Content is protected !!