रायपुर / मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में आयोजित वन मड़ई में प्रदेश की 17 वन प्रबंधन समितियों को लगभग पांच करोड़ 10 लाख रूपए का लाभांश राशि के चेक वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता और अन्य लघु वनोपज के संग्रहण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री के हाथों वन प्रबंधन समितियों को लाभांश की राशि वन क्षेत्रों में लकड़ी कूपों के विदोहन से प्राप्त राशि में से दी गई। सर्वाधिक 76 लाख 95 रूपए का लाभांश राजनांदगांव जिले के ग्राम मुड़पार की समिति को दिया गया। कांकेर वनवृत्त की प्रतापुर वन प्रबंधन समिति को 64 लाख 68 हजार रूपए, दुर्ग वनवृत्त के कवर्धा वन मंडल की सिवनी वन प्रबंधन समिति को 49 लाख 57 हजार रूपए, कांकेर वन वृत्त की वालेर समिति को 38 लाख 58 हजार रूपए, बिलासपुर वनवृत्त की तुमीडीह समिति को 38 लाख 53 हजार रूपए और बिलासपुर वनवृत्त की धनपुरी समिति को 36 लाख 60 हजार रूपए का लाभांश दिया गया। सरगुजा वनवृत्त की परसा वनप्रबंधन समिति को 29 लाख 50 हजार रूपए, बिलासपुर वनवृत्त की पड़िगांव वन प्रबंधन समिति को 25 लाख 83 हजार रूपए, सरगुजा वनवृत्त की सेमरा बकसपुर समिति को 18 लाख 41 हजार रूपए और कांकेर वनवृत्त की महला समिति को 17 लाख 26 हजार रूपए के चेक दिए गए। रायपुर वनवृत्त में बलौदाबाजार वन मंडल की अमरूआ वन प्रबंधन समिति को 16 लाख 53 हजार रूपए, तेन्दुचुआ वन प्रबंधन समिति को 16 लाख 53 हजार रूपए और धमलपुरा वन प्रबंधन समिति को नौ लाख 71 हजार रूपए का लाभांश मिला। इसके अलावा जगदलपुर वन वृत्त की जीरा गांव समिति को तीन लाख 81 हजार रूपए और तिमेड़ वन प्रबंधन समिति को 25 हजार रूपए का लाभांश दिया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि बोर्ड द्वारा बी.ए.एम.एस. में प्रावीण्य सूची में आने वाले प्रथम विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
CM ने स्मारिका और मार्गदर्शिका का भी किया विमोचन –
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यहां छत्तीसगढ़ शासन के कार्यकाल के पांच हजार दिवस पूर्ण के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा आयोजित वन मड़ई 2017 में कार्यक्रम की स्मारिका और मार्गदर्शिका का विमोचन किया। इसमें जीविकोपार्जन कार्य को बढ़ावा देने हेतु हितग्राहियों के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण और तेन्दूपत्ता संग्रहाकों के लिए बीमा योजना की उनके बच्चों को लिए प्रोत्साहन शिक्षा योजना की मार्गदर्शिका शामिल हैं। यह मार्ग दर्शिका छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा जारी किया गया
