कोरिया / कोरिया जिले में ब्राउन शुगर के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसमें तीन आरोपियों से 4.11 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जप्त किया गया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत पुलिस द्वारा लगभग 500000 रुपए बताई जा रही है।
यह कार्यवाहीें कोरिया पुलिस कप्तान विवेक शुक्ला के निर्देश में कोरिया क्राइम ब्रांच की टीम व स्थानीय थाना प्रभारियों की सयुक्त कार्यवाही का नतीजा है।
नव पदस्थ कोरिया पुलिस कप्तान ने पदभार संभालते ही जिस अंदाज में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध हल्ला बोला है,, वो काबिले तारीफ है। लगातार जिले के पुलिस टीम को जिस प्रकार एक के बाद एक सफलता मिल रहे है ये बेहतर मार्ग दर्शक की ही देन है।
आपको बता दे की इस बड़ी कार्यवाही में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। जिनके नाम इस प्रकार है —-
राहुल शर्मा से 1. 76 मिलीग्राम
आकाश शर्मा से 1.12 मिलीग्राम
इरफान से 1. 23 मिलीग्राम
ब्राउन शुगर जप्त की गई है। कुल 4.11 मिलीग्राम ब्राउन शुगर पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है, पुलिस द्वारा बताया गया कि जब्तशुदा ब्राउन शुगर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 5 लाख रुपए है। कोरिया जिले में अवैध ब्राउन शुगर के के विरुद्ध यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई पुलिस मान रही है।
इस बड़ी कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार युके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवेंद्र राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, नवीन तिवारी, आरक्षक दीपक पांडे, विनोद तिवारी, चिरमिरी थाना प्रभारी विनीत दुबे, लवंग सिंह, दिलीप दुबे, विमल जायसवाल , प्रिंस राय, राजेंद्र कुमारी पोड़ी थाना प्रभारी आनंद सोनी, रवी शर्मा, दीपक कुजूर, राजेश रकड़ा, जय ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है।
