Advertisement Carousel

स्व. केपी सिंह स्मृति नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का जोरदार शुभारम्भ, पहला मैच मनेंद्रगढ़ ने 2-0 से जीता

कोरिया / स्व. केशव प्रसाद सिंह स्मृति नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2017 का जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन मैच मनेंद्रगढ़ और कोरिया के बीच खेला गया जिसमें रोचक मुकाबले में मनेंद्रगढ़ ने यह मैच 2-0 से जीत लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों व आयोजकों द्वारा स्व के पी सिंह जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान मंच पर पूर्व प्राचार्य और अपने जमाने के दिग्गज फ़ुटबाल प्लेयर के एन राजदान, तीरथ गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष, शिवधर सिंह फुटबाल खिलाड़ी, उमा शंकर शुक्ल पूर्व प्रचार्य, ए एन मिश्रा पुर्व शिक्षक, अशोक जायसवाल नपा अध्यक्ष मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान के पी सिंह का जीवन वृत्तांत पढ़ा गया और खिलाड़ियों को संकल्प दिलाया गया । इसी दरमियान मशाल प्रज्ज्वलित कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सौपा गया व अतिथियों के सम्मान पश्चात खेल को प्रारम्भ कराया गया।

आपको बता दे की सम्भागीय स्तर पर चल रहे स्व.के पी सिंह स्मृति का पहला मैच कोरिया कॉलरी और रेल्वे मनेन्द्रगढ़ के मध्य खेला गया। जिसमें मनेंद्रगढ़ रेल्वे ने दो शून्य इस मैच को जीत लिया। शुभारम्भ मैच के मैन ऑफ द मैच मनेन्द्रगढ़ के बिलाल रहे।

IMG-20170828-WA0021ज्ञात हो कि स्व. के पी सिंह स्मृति फुटबाल प्रतियोगिया के पूर्व संध्या पर आयोजन समिति द्वारा नगर के नागरिकों एवं खेल प्रेमियों को प्रतियोगिता से जोड़ने के लिए जय स्तम्भ चौक से रामानुज मिनी स्टेडियम क्रीड़ा संकल्प यात्रा निकाली गई। जिसने नगर के प्रभुद्ध नागरिकों व युवाओ ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शैलेश शिवहरे पुर्व नपा अध्यक्ष, अशोक जायसवाल नपा अध्यक्ष, भानुपाल, जय वाजपेयी, सुभाष साहू नपा उपाध्यक्ष, संजय जायसवाल नपा पार्षद, गुलाब गुप्ता नपा पार्षद, फिरदौस अहमद एल्डरमैन, अनिल खटीक एल्डरमैन, अजय सिंह, रामेश्वर सिंह, साहेब सिंह काकू, राजीव जायसवाल, रमेश नामदेव पंचम, बृज नारायण मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, आफताब अहमद छोटका, सुशील गुप्ता, प्रभु दयाल, अनिल जायसवाल, हेतराम गुप्ता, अनुराग दुबे, राहुल मिश्रा, गीता प्रसाद नेमा, देवेंद्र तिवारी, नरेश सोनी (आईसेक्ट संचालक), राकेश जायसवाल, विपिन जयसवाल, ब्रह्मदेव पांडे, योगेश गुप्ता, रुद्र नरायण मिश्रा, सुनील शर्मा, प्रशान्त प्रताप सिंह, सुरेश राजवाड़े द्वारा सराहनीय भुमिका निभाई जा रही है। आज के मैच के दौरान बड़ी संख्या स्कूली छात्र और खेलप्रेमी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!