रायपुर / हाल में हुए जिला बेमेतरा व दुर्ग के गौशाला में पशुओं की मृत्यु मामले में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निलंबित किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया व अपनी आवाज बुलंद की।
आपको बता दे कि पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निलंबित किए जाने के बाद राज्य स्तरीय धरना का आयोजन छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ रायपुर द्वारा किया। साथ ही कार्यक्रम के एक दिन पुर्व देर रात मुख्यमंत्री से संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपने समस्या से अवगत कराया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने सारी बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनक द्वारा ठोस अस्वाशन दिया गया है कि निर्दोश अधिकारियों को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा व दोषियों के ऊपर ठोस कार्यवाही की जाएगी। जिस पर संघ द्वारा धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है एवं समस्त अधिकारियों से निवेदन किया है की सभी साथी तत्काल अपने कार्य में लौट जाएं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
प्रदेश के मुखिया से संघ ने यह भी मांग की है कि निर्देश अधिकारियों को तत्काल बहाली का आदेश प्रसारित करने का कष्ट करें। राज्य स्तरीय इस धरना कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष डॉक्टर समीर शर्मा, महासचिव डॉक्टर शैलेंद्र खरे, कोषाध्यक्ष डॉक्टर एम पी एस तोमर अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।
