कोरिया / चरचा कालरी / कोयला खदानों में कार्यरत श्रम संगठन कोयला श्रमिक संघ सीटू के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को पूर्ण करने हेतु सहक्षेत्र प्रबंधक चरचा आर ओ कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना कार्यक्रम में कोयला श्रमिक संघ सीटू की मुख्य मांगे हैं –
डीसेंट हाउस के माध्यम से कराए गए गुणवत्ताविहीन कार्यों की जांच कराई जाए…
कालरी के विभागीय आवास आवंटन समिति की बैठक नियमित की जावे …
कालोनियों में साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाए साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जावे…
रायगढ़ एवं कटकोना से ट्रांसफर होकर आए हुए मजदूरों को तत्काल आवास की व्यवस्था कराई जावे…
कालरी आवासों में अवैध कब्जा करने वालों से कालरी के क्वार्टरों को खाली कराया जावे…
श्रम संगठनों को इंसेंटिव की जानकारी दी जाए…
खदानों में काम करने वाले ठेका श्रमिकों को हाई पावर कमेटी की सिफारिश के अनुसार वेतन भुगतान कराया जावे…
क्षेत्रीय चिकित्सालय में दवाइयों की कमी को पूरा किया जावे …
खदानों में वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था की जावे…
कालरी की आवासो में पानी टंकी भर जाने के बाद ओवरफ्लो होकर पानी बर्बाद होता है जबकि जल का संरक्षण आवश्यक है अतः टंकियों में ओवरफ्लो वाल्व लगाया जावे…
जैसी अन्य कई मांगो को प्रबंधन के सामने रखा।
धरना प्रदर्शन के दौरान सीटू के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषमणि व क्षेत्रीय सचिव इंद्रदेव चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि रात-दिन अथक परिश्रम कर बैकुंठपुर क्षेत्र में सर्वाधिक उत्पादन करने व सर्वाधिक लाभ देने वाले चरचा के श्रमिकों का यह दुर्भाग्य है कि उन्हें छला जा रहा है चरचा कालरी भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। श्रमिक परेशान हैं। उनकी सुध लेने की जगह प्रबंधन द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। डिसेंट हाउस के नाम पर करोड़ों रुपयो का बंदरबांट किया जा रहा है। कटकोना की खदानें बंद कर वहां के आवासों में डिसेंट हाउस के कार्य कराए जा रहे हैं। जब समय था तब कार्य कराए नहीं और अब बंद आवासों में कार्य कराने से क्या फायदा प्रबंधन याद रखें कि हम मजदूर हैं। किंतु मजबूर नहीं हमारी मांगे यदि पूरी नहीं होगी तो हम क्षेत्रीय मुख्यालय में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे अपने हक की लड़ाई के लिए हम निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
धरना-प्रदर्शन के पश्चात सुरेश कुमार कार्मिक प्रबंधक चरचा कालरी को ज्ञापन सौंपा गया जिस पर उन्होंने जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शेषमणि पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष सीटू, इंद्रदेव चौहान क्षेत्रीय सचिव बैकुंठपुर क्षेत्र, दिलीप पासवान, शिव वचन राजाराम, राम चंद्र गोप, विनोद गुप्ता, सपन लश्कर, राजेश बर्मन, बलजिंदर सिंह, गजाधर प्रसाद, भूदेव प्रसाद, गोविंद बनर्जी, अभिजीत रक्षित, सुमंत, द्वारिका प्रसाद, गणेश, विश्वनाथ चौहान सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे
