Advertisement Carousel

गाय का मुख़ौटा पहनकर जनता कांग्रेस ने किया प्रर्दशन, सरकार को खरी – खोटी भी सुनाई

कोरिया / गौशाला में हुए गौ हत्या के विरोध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक में धरना देकर भाजपा सरकार को जम कर कोसा। साथ ही चेहरे पर गाय का मुख़ौटा पहनकर घुटने के बल खड़े होकर प्रदर्शन भी किया।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बेमेतरा में हुए गौ हत्या के विरोध में लगातार भाजपा सरकार को घेरने कांग्रेस और जनता कांग्रेस पार्टी के लोग प्रदेश के कई स्थानों में प्रदर्शन कर रहे है। इसी तरतम्भ में आज कोरिया बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक में विशाल आमसभा व धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आमसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब सिंह ने कहा कि गाय हमारी माता है। सरकार ने भले ही इसे व्यापार बनाया हो पर शास्त्रों के अनुसार हम प्रायश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से जोगी कांग्रेस ने गौशाला में गायों की दशा दिखाने का प्रयास किया है। मामला सीधे-सीधे गौ हत्या का है जिस पर निर्दयता से गायों को भूखे प्यासे मरने छोड़ा गया है। जो की गायों को मानने वाले सभी लोगों की आस्था का अपमान है विगत 3 वर्षों में करोड़ों रुपए की अनुदान राशि गौशाला को दी गई है। लेकिन मवेशी पशुओं को चारा एवं उनकी देखभाल के लिए मिल रहे करोड़ों रुपए के अनुदान का गौ सेवा केंद्र के संचालक एवं प्रबंधक ने निजी उपयोग किया है और गायों को भूख से मारा गया।

वही जनता कांग्रेस के लोगों ने गाय की पीड़ा को बताते हुए गाय का मुखोटा चेहरे पर पहनकर घुटने के बल खड़े होकर अनोखा प्रदर्शन भी किया। जनता कांग्रेस ने गौशाला संचालक सहित मुख्यमंत्री, पशुपालन मंत्री एवं विभाग के अधिकारियों पर गौ हत्या का जुर्म दर्ज करने कलेक्टर कार्यालय में राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। 

IMG-20170830-WA0001
ज्ञापन में बताया गया कि दुर्ग और बेमेतरा जिले के राजपुर गोदमर्रा गांव में भाजपा नेता की गौशाला में लगभग 350 से ज्यादा गायों की भूखे रख कर निर्मम हत्या की गई है।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कलावती मरकाम, रेशम त्रिपाठी, गुलाब सिंह , यवत सिंह, बिहारी लाल राजवाड़े, अरविंद, अवधेष सिंह, देवेन्द पांडेय, धीरु शिवहरे, फैजान ठेबर, कमल कांत इत्यादि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!