Advertisement Carousel

श्रममंत्री राजवाड़े और विधायक श्याम बिहारी ने छात्रों के साथ चलाई सायकल

00 स्वच्छता पखवाड़े के शुभारम्भ पर सांसद श्री महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की सायकल रैली

कोरिया / खड़गंवा – कोरिया जिले में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर बंसीलाल महतो और कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय इस आयोजन की शुरुआत ग्राम पंचायत दुबछोला में स्वच्छता सायकल रैली निकाल कर की गई। जिसमें श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े, विधायक श्याम जायसवाल, कलेक्टर कोरिया नरेंद्र दुग्गा, एस पी कोरिया विवेक शुक्ला सहित उपस्थित अधिकारियों व छात्रों द्वारा हिस्सा लिया।

शुभारंभ के अवसर पर सबसे पहले कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा ने क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर बंसीलाल महतो और कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल का प्रतीक पुष्प लगाकर स्वागत किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सभी को स्वच्छता कैप पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जयसवाल भी उपस्थित रहे स्वागत कार्यक्रम के बाद ग्राम पंचायत दुमछोला में आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष कार्य करने वाले प्रेरक रोजगार सहायक सचिव क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को शाल श्रीफल देकर कैबिनेट मंत्री ने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम भी उपस्थित रहे।

IMG-20170915-WA0084
जिलास्तरीय स्वच्छता पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत दुमछोला से 1000 से ज्यादा छात्र – छात्राओं और और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली ग्रामपंचायत दुबछोला से होते हुए ग्राम पंचायत अखराड़ाङ से गुजरते हुए खंडगंवा में जाकर समाप्त हुई। रैली को रवाना करते हुए डॉ बंसीलाल महतो ने कहा कि स्वच्छता का अभियान सभी के सहयोग से ही पूरा होगा कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े की अगुवाई में कोरिया जिले में स्वच्छता के लिए अभिनव प्रयास जारी है। जल्दी कोरिया जिला स्वच्छता के सभी मापदंडों पर पूरी तरह से खरा उतरेगा।

इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ए एल कुर्रे कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री मिंज, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रवेश सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, तहसीलदार खडगंवा सहित अनेक जिलाधिकारी व विकासखंड स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे स्वच्छता रैली का आयोजन में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता विशेष रुप से अपनी पूरी टीम सहित सक्रिय रहे।

error: Content is protected !!