Advertisement Carousel

गरबा की मची धूम, झूम उठी चिरमिरी

चिरमिरी / कोरिया – इन दिनों नवरात्र पर्व पर पूरे चिरमिरी में गरबा की धूम है। लगातार 03 दिनों से केबी पटेल ग्रूप ऑफ कालेज द्वारा डांडिया, गरबा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर समेत पूरे कोरिया जिले के कलाकार व गरबा, डांडिया के प्रेमी बड़े उत्साह से बढ-चढ कर हिस्सा लिए। इस दौरान लोग ट्रेडिशनल ड्रेसअप में सज संवरकर गरबा के नए-पुराने स्टेप करते नजर आए। 

आपको बता दे की के बी पटेल ग्रूप्स ऑफ कॉलेज के चेयरमैन चंद्रकांत पटेल के मार्गदर्शन में डांडिया/गरबा का तीन दिवसीय सफल आयोजन चिरिमिरी के गोदरीपारा में किया गया। जिसमें फाईनल प्रतियोगिता में दूरदराज के कलाकारों ने अपना जौहर का अदभुत प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के प्रारम्भ से ही कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गरबा/डांडिया की प्रस्तुति दी, प्रतियोगिता अपने निर्धारित समय से प्रारम्भ होकर देर रात तक चलती रही।

IMG-20170927-WA0002-1
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय प्रतिभागी विजेताओं को चयन में निर्णायकों को काफी मशक्कत व सूझबूझ दिखानी पड़ी और अंततः प्रथम विजेता एक परंतु द्वितीय व तृतीय विजेता के लिये दो दो प्रतिभागी चुने गये, प्रथम विजेता अम्बे ग्रूप छोटीबाजार को नगद सात हजार रु व द्वितीय विजेता गजपति ग्रूप, गुजराती समाज ग्रूप मनेंद्रगढ़ को नगद पाँच हजार, पाँच हजार एवम तृतीय विजेता अप्सरा ग्रूप,के बी पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सरभोका, ओम शांति ओम ग्रूप को तीन हजार, तीन हजार रु की राशि प्रदान की गईl
बतौर मुख्यअतिथि विनीत दुबे थाना प्रभारी चिरमिरी, विशिष्ट अतिथि संस्था के अध्यक्ष दीपक भाई पटेल, ज़हीन सिंह सिटी मिशन मैनेजर नगर निगम चिरमिरी, शैलेन्द्र राजपूत उपस्थित रहे।

IMG-20170927-WA0003-1
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में के बी पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सरभोका, चिरमिरी के प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत बारीक का महत्पूर्ण व के बी पटेल कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्णा कश्यप,के बी पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य श्री इनॉक, बी एड महाविद्यालय के प्राचार्य सुजीत कुमार सहित वी टी पी सेंटर प्रबंधक धीरज कुमार बचपन स्कूल के प्राचार्य श्रीमति सोनम सेठी व के बी पटेल कॉलेज ऑफ ग्रूप्स के सभी अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!