Advertisement Carousel

संस्थागत प्रसव कराने में रूचि नही रखने वाले 18 बहुउदेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का वेतन रोकने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

कोरिया /कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। गर्भवती माताओं के सुरक्षित प्रसव के लिए संस्थागत प्रसव को बढावा दिया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी।

इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री दुग्गा ने संस्थागत प्रसव कराने में रूचि नही रखने वाले 18 बहुउदेष्यी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का वेतन रोकने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये हैं। इनमें उप स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर की श्रीमती नित्या मिंज और सुश्री मेनका गुप्ता, उप स्वास्थ्य केंद्र पहाडहंसवाही की सुश्री प्रभा देवी कंवर, उप स्वास्थ्य केंद्र मेण्ड्रा की सुश्री सरोज सिंह, उप स्वास्थ्य केंद्र चांटी की श्रीमती प्रभा तिग्गा, उप स्वास्थ्य केंद्र बरतुंगा की श्रीमती के.के.तिर्की, उप स्वास्थ्य केंद्र करवां की श्रीमती सरिता सिंह, उप स्वास्थ्य केंद्र पेनारी की श्रीमती दोमनिका एक्का, उप स्वास्थ्य केंद्र बारी की श्रीमती रत्ना सिंह, उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसवार की कुमारी पिंकी सिंह, उप स्वास्थ्य केंद्र नौगई की श्रीमती प्रिया सिंह, उप स्वास्थ्य केंद्र घुघरा की सुश्री निश्ठा सिंह, उप स्वास्थ्य केंद्र अखराडांड की श्रीमती अनीता खाखा, उप स्वास्थ्य केंद्र जिल्दा की श्रीमती पुनिता बरला, उप स्वास्थ्य केंद्र बरबसपुर की श्रीमती एम.लक्ष्मी राव, उप स्वास्थ्य केंद्र लेदरी की सुश्री रीमा सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलबहरा की सुश्री गीरा पतवार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेदरी की श्रीमती ज्योत्सना दास शामिल है।

error: Content is protected !!