बस्तर / सुकमा / मलेरिया से एक जवान की मौत का मामला सामने आया है।
छत्तीसगढ़ के जवानों को दुहरी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। एक ओर जवान नक्सलियो से तो लोहा लेते ही है दूसरी ओर जवान बिमारिओ से लड़ते हुए भी अपनी जान गवा रहे है। रविवार को कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई। जवान का नाम बरमानंद बताया जा रहा है।
आज सुबह चिंतागुफा में कोबरा 206 में पदस्थ बरमानंद उत्तर प्रदेश निवासी की तबियत अचानक खराब हो गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को फोर्स की एम्बुलेंस से सुबह 9 बजे सुकमा जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ उपचार के दौरान करीब 10 बजे जवान की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक जवान को फेल्सीपेरम मलेरिया हो गया था, जो कि मलेरिया का सबसे खतरनाक प्रकार है, यह मस्तिक को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। बताया जा रहा है कि जवान का कैम्प में साधारण इलाज ही किया जा रहा था।
