सुकमा / जिले के दोरनापाल इलाके के बचपाड़ गांव में नक्सलियो ने एक फरमान जारी किया है। नक्सलियों के इस फरमान में एक ही परिवरा के 17 लोगों को गांव से बेदखल कर दिया गया है। नक्सलियों द्वारा जारी किए गए इस फरमान के बाद मजबूरी में ग्रामीणों ने अपना घर व गांव छोड़ दिया है। नक्सलियों के इस फरमान के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद मांगी है।
जानकारी के अनुसार नक्सली कमांडर केसा ने परिवार के 17 सदस्यों को गांव से बेदखल करने को लेकर गांव में बैठक की थी। बैठक के बाद परिवार के सदस्यों को गांव से बेदखल करने का फरमान सुना दिया है। नक्सलियों का आरोप है कि परिवार के सदस्य नक्सलियों के खिलाफ मुखबिरी कर रहे है। वहीं गांव से बेदखल करने के बाद नक्सलियो ने घर से सारा सामान लूट लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार का एक सदस्य नक्सलियों से जुड़ा हुआ था जो कुछ समय पहले पुलिस में सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद से नक्सलियों ने परिवार को अपने टारगेट में ले लिया था।
