Tuesday, March 18, 2025
Uncategorized मुख्य सचिव विवेक ढांड ने ली बस्तर के अधिकारियों...

मुख्य सचिव विवेक ढांड ने ली बस्तर के अधिकारियों की क्लास और कहा निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए

-

रायपुर / राज्य शासन के मुख्य सचिव विवेक ढांड ने आज राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जगदलपुर में बैठक आयोजित कर बस्तर संभाग में चल रहे सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने सुकमा जिले में निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से सम्बंधित शिकायत पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उच्चाधिकारियों को निर्माण स्थल में जाकर कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जगदलपुर कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, पुलिस महानिदेशक ए.एन. उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग के सचिव सुबोध कुमार सिंह, कमिश्नर बस्तर संभाग दिलीप वासनीकर, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, उप पुलिस महानिरीक्षक पी सुन्दरराज तथा बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
श्री ढांड ने बैठक में निर्माणाधीन सडकों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वनांचलों में पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुकमा कोंटा मार्ग का निर्माण मार्च 2018 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि 78 किलोमीटर लम्बी इस सड़क में 29 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा यह कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो जायेगा। बारसूर-गीदम-दंतेवाडा-जगरगुंडा मार्ग के मार्च 2018 तक पूर्ण होने की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की। पांच जिलों को जोड़ने वाली पल्ली-बारसूर मार्ग की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए पल्ली से कन्हारगाँव तक सड़क का निर्माण करने वाली एजेंसी केएलसी कंस्ट्रक्संस को सड़क का निर्माण मार्च 2018 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारों से समयबद्ध कार्ययोजना मंगाकर उसके अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार कार्य नहीं किया जाता, तो ठेका निरस्तीकरण का नोटिस देने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बीजापुर- आवापल्ली-जगरगुंडा मार्ग के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव द्वारा नानगुर-नेतानार-कोलेंग मार्ग के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गयी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया की 10 किलोमीटर तक जीएसबी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 18 छोटे पुलिए भी निर्मित कर लिए गए हैं। उन्होंने संभाग में निर्माणाधीन पुलों के प्रगति की समीक्षा भी की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए वन विभाग के क्लियरेंस से सम्बंधित मामलों की समीक्षा की और नियमानुसार क्लियरेंस प्रदान करने के निर्देश दिए।

Latest news

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षक भर्ती घोटाले और महतारी सदन निर्माण पर जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार को काफी हंगामेदार रहा। सदन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृहमंत्री विजय शर्मा...

भ्रष्टाचार पर सख्ती, शराब नीति पर घमासान: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पलटवार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विपक्ष के आरोपों...
- Advertisement -

नागपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा, कई वाहन जलाए गए, अब पुलिस ने संभाला मोर्चा

नागपुर, 18 मार्च: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार देर रात दो...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!