कोरिया / झगराखांड इलाके में ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने मृतका के जेठ, सास और ननद को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया।
आपको बता दे कि 17 अक्टूबर 2017 को लेदरी निवासी तेरसिया बाई ने अपने लड़के अशोक सिंह के साथ झगराखांड थाने में आकर सूचना दी थी कि उसकी बहू फूलकली ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने सूचना पर प्रकरण दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान मृतका की मां और पिता प्रेमलाल सिंह ने बताया कि चार साल पहले उनकी बेटी फूलकली का विवाह लेदरी में मगरदहा दफाई के अशोक सिंह से हुआ था। शादी के एक साल बाद ही उसकी सास तेरसिया बाई, ननद सुमन तथा जेठ हरिदर्शन उसे घरेलू काम को लेकर प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर फूलकजी ने 17 अक्टूबर 2017 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पुरे मामले में पुलिस ने धारा 498 ए, 306, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। गवाहों के कथन, घटना स्थल निरीक्षण और प्रताड़ना के सबूत पाए जाने पर आरोपियों हरिदर्शन पिता बुद्धसेन (33), सुमन पति दलपत (28) और तेरसिया बाई पति बुद्ध सेन (50) को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
