Advertisement Carousel

वायु प्रदुषण पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने BCCI को लिखा पत्र

नई दिल्ली / दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़े स्तर के बीच हुई क्रिकेट मैच को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बीसीसीआई को पत्र लिखा है, जिसमे कहा गया कि खेलने के लिए उचित परिस्थितियां तय करते वक्त वायु प्रदूषण को भी मानदंडों में शामिल किया जाए।

दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़े स्तर के बीच हुए क्रिकेट मैच को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बीसीसीआई को पत्र लिखा है। गुरुवार को लिखे पत्र में आईएमए ने बीसीसीआई को सुझाव दिया है कि खेल के लिए उचित परिस्थितियां तय करते वक्त वायु प्रदूषण को भी मानदंडों में शामिल किया जाना चाहिए। आईएमए ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में उच्च स्तर के वायु प्रदूषण के बीच हालही में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मैच काफी कष्टदायी रहा।

आपको बता दें की दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। इसका असर भारत-श्रीलंका के मैच में देखने को मिला था। मैच खेलने के लिए खिलाड़ी मास्क पहनकर मैदान में उतरे थे।

error: Content is protected !!