Advertisement Carousel

युवा कांग्रेस के साथियों ने चिरिमिरी CGM से की मुलाकात और शहर की समस्याओं से कराया रूबरू

कोरिया – चिरमिरी / युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता शिवांश जैन के द्वारा चिरमिरी एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक को शहर की प्रमुख मांगो और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

उपरोक्त ज्ञापन में महाप्रबंधक का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि प्रमुख रुप से हल्दीबाड़ी से बड़ी बाजार की नवनिर्मित रोड जो कि गुणवत्ता विहीन होने के कारण कई जगह से खराब हो रही है उसका जल्द मरम्मतीकरण एवं उसकी गुणवत्ता की जांच साथ ही एसईसीएल के चलने वाले ट्रक से उड़ रहे डस्ट को लेकर विभिन्न जगहों पर जल का छिड़काव और हल्दीबाड़ी एनसीपीएच अस्पताल में नियमित रूप से दोनों समय डॉक्टर बैठे और लोगों का इलाज करें साथ ही हल्दीबाड़ी ncph हॉस्पिटल के बाहर जो गार्डन है उसका सुंदरीकरण किया जाए। गैर secl छात्र एवं छात्राओं के लिए एसईसीएल की बस का उपयोग उनके द्वारा किया जा सके कोरिया और गेलहापानी में जो डिस्पेंसरी है उसमें भी साप्ताहिक रूप से एक या 2 दिन डॉक्टर बैठकर वहां पर लोगों का स्वास्थ्य जांच की जाए, जैसी तमान जनसमस्या को मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष रखा जिस पर सकारात्मक आश्वासन भी मिला व 1 सप्ताह में इन मांगों के निराकरण हेतु अस्वासन मिला।

मुलाकात व ज्ञापन देने के दौरान युवा नेता राहुल भाई पटेल, यूथ कोंग्रेस जिला महासचिव हैप्पी बधावन, युवा नेता नितिन सिंह, योगेश साहू, राहुल मलिक, कालेज nsui अध्यक्ष चंद्रभान वर्मा, पूर्व अध्य्क्ष विजय शर्मा एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

IMG-20171208-WA0022
गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शिवांश जैन लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में अपनी सकारात्मक मांगो समय-समय पर उठाते रहते हैं जो कि निश्चित रुप से काफी सराहनीय है आवश्यकता है केवल जिम्मेदार लोगों को उस पर अमल कर कार्यवाही करने की। उन्होंने कहा कि अगर इस दिशा में निराकरण नही हुआ तो जैन अपने साथियों के साथ आंदोलन भी करेंगे।

error: Content is protected !!