Advertisement Carousel

छत्तीसगढ की शांति और विकास के लिए श्रीमद भागवत कथा जैसे कार्यक्रम अति आवश्यक – CM रमन, देखें वीडियों और क्या कहा…

** मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली के लिया आशीर्वाद लिया

** मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह हुए श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ उत्सव कार्यक्रम में शामिल

कोरिया / मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने कहा… कि छत्तीसगढ की शांति और विकास के लिए श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ जैसे कार्यक्रम आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रमों से प्रदेश में सद्भाव और सुख समृध्दि का वातावरण निर्मित होता है। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह आज कोरिया जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी के गोदरीपारा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

और क्या कहा देखें वीडियों….

02-1
इस अवसर पर छत्तीसगढ विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश के गृह – जेल एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री राम सेवक पैकरा, प्रदेश के श्रम – खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाडे, राज्यसभा सदस्य भुषन लाल जांगडे, वनोषधि बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ शासन में संसदीय सचिव एवं भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती चंपादेवी पावले, मनेन्द्रगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर के.डोमरू रेड्डी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और वरिष्ठ नागरिक तीरथ गुप्ता सहित बडी संख्या में श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान के श्रोतागण उपस्थित थे।

04
मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान उत्सव कार्यक्रम में कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि चिरमिरी नगर पालिक निगम की धरती में श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां भक्ति और ज्ञान की अविरल धारा बह रही है। उन्होने कहा कि आज के भागम – भाग की जिंदगी में अध्यात्मिक उत्थान और शांति के लिए भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। उन्होने उपस्थित जनों से कहा कि वे भागवत कथा का श्रवण कर अध्यात्मिक उन्नति करें और इस पुण्य कमाने के सुअवसर का लाभ उठायें। डाॅ. सिंह ने कहा कि संत महात्माओं का सत्संग मिलना सौभाग्य की बात है। संत महात्माओं के प्रवचनों और सदविचारों से जहां श्रोताओं को अध्यात्मिक शांति मिलती है, वहीं समाज के साथ ही सही दिशा में चलने की भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा में हमें संतो के विचारों को ग्रहण करना चाहिए और उनके बताये सदमार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भागवत कथा वाचक आचार्य मृदुल कृश्ण शास्त्री से छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।

आपको बता दे कि श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ चिरमिरी समिति व स्थानीय पटेल परिवार के अप्रवासी भारतीय चन्द्रकान्त पटेल व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल द्वारा किया जा रहा है। 

FB_IMG_1513172291149
स्मृति चिन्ह भेंट किया – मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के चिरमिरी दौरे पर उनके मुख्यमंत्री के रूप में 5000 दिन पूर्ण होने पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा छठ घाट पर प्रज्वलित 5000 दीपों की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप भेंट की गई।

error: Content is protected !!