Advertisement Carousel

500 मीटर तिरंगे के साथ देश के सबसे दुसरे बड़े तिरंगे स्वाभिमान यात्रा का जोरदार हुआ आयोजन, ऐतिहासिक यात्रा के देखें वीडियों…

कोरिया / युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में 500 मीटर तिरंगे के साथ अनूठी व देश के दुसरे नम्बर की तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया।

देखें वीडियों….

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पहली बार आयोजित की तिरंगा यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा स्वाभिमान यात्रा बैकुंठपुर के पीजी कॉलेज से शुरू हुई। इस मौके पर प्रदेश के श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया ।

तिरंगा यात्रा PG कॉलेज से शुरु होकर घड़ी चौक होते हुए प्रेमाबाग पहुंची। यहाँ यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर पुष्प वर्षा कर शहरवासियों ने यात्रा में शामिल लगभग 5000 छात्र छात्राओं का स्वागत किया।

FB_IMG_1515754757734
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ,जिला पंचायत सदस्य देवेन्द तिवारी, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहु के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा नेताओ में प्रदेश मंत्री अंकित जायसवाल, जिला सयोंजक शिवम साहू, नगर मंत्री संदीप पटेप, प्रदेश कार्यकारी सदस्य ऋषभ जायसवाल, कामेश पीकू राजवाड़े, जिला छात्रा प्रमुख अंजलि दुबे, नैंशि, प्रमिला, आरती विश्वकर्मा, राजीव साहू, आशीष यादव, कुनाल जायसवाल, सत्यम, आशीष साहू, शिवम विश्वकर्मा, उमेश प्रियंका, आलेख, नेहा किसवाह आशा सोनी इत्यादि हजारों की संख्या में युवा शक्ति मौजुद रही।

error: Content is protected !!