Advertisement Carousel

सामाजिक पुलिसिंग के लिए बस्तर के SP आरिफ शेख को मिला आईएसीपी का आवार्ड

बस्तर / नक्सल क्षेत्र में आमचो बस्तर आमचो पुलिस के लिए बस्तर एसपी शेख आरिफ को एक बार फिर कम्युनिटी पुलिसिंग का आस्कर अवार्ड मिला है। आईएसीपी द्वारा दिए जाने वाले इस अवार्ड पर लगातार दो सालों से छत्तीसगढ़ पुलिस का ही कब्जा रहा है। 

आपको बता दे कि आईएसीपी यानि इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ चीफ ऑफ़ पुलिस का यह अवार्ड आरिफ शेख को होमलैंड सिक्युरिटी कैटेगरी के लिए मिला। पुलिस के लिए इसे सर्वोच्च इंटनेशनल अवार्ड माना जाता है इस अवार्ड की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि होमलैंड सिक्युरिटी यानि जोखिम वाले इलाकों में सर्वोच्च सामाजिक कामों के लिए इसे दिया जाता है। विश्व के 24 से ज्यादा देशों के पुलिस प्रतिनिधियों के बीच बस्तर को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ ऑफ पुलिस एवार्ड से बस्तर एसपी को नवाजा गया। छग को दो सालों से यह एवार्ड मिल रहा है और एसपी आरिफ शेख ही इसे ले रहे हैं। दोनों साल कम्युनिटी पुलिसिंग का खिताब भारत में लाने का श्रेय आईपीएस आरिफ शेख को मिला है। पिछले साल जब वे बालोद के एसपी थे। उस समय भी उन्हें पुलिस का यह अवार्ड मिला था। इस साल वे बस्तर के पुलिस अधीक्षक हैं। इस साल भी यह अवार्ड उन्होंने ने ही लिया । 

SP बस्तर
दरअसल आईएसीपी 200 से ज्यादा देशों के पुलिस के काम का मूल्यांकन करती है और फिर इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली पुलिस को यह अवार्ड दिया जाता है। बस्तर पुलिस आमचो बस्तर-आमचो पुलिस के नाम से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत अभियान चला रही है। जिसका जबरदस्त परिणाम देखने को मिला – इस अभियान में नक्सली विचारधारा से जुड़े बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। नक्सलियों के लिए बाल संघम के तौर पर काम करने वाले बच्चों को नक्सलवाद के साए से बाहर निकाल कर उन्हें शिक्षित करने के काम पुलिस इसी मुहिम के तहत कर रही है। अब तक एक दर्जन से ज्यादा बच्चों को को शिक्षित करने में बस्तर जुटी हुई है। 

error: Content is protected !!