Advertisement Carousel

फॉरेस्ट रेस्क्यू में सकुशल निकाले गए दल से बिछड़े हाथी…

सीतापुर / दल से बिछड़कर भटके 3 शावक सहित 4 हाथी एक बड़े गड्ढ़े में गिर गए थे, जिसे अब वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया है।

आपको बता दे कि यह पुरा मामला सरगुजा संभाग के सीतापुर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम ढ़ेलासरा में जंगल का है जहां के पास मौजूद किसान लक्ष्मण के खेत के पास से गुजर रहे हाथी खेत में बने एक बड़े गड्ढ़े में गिर गए थे। रात्रि में अंधेरा होने की वजह से हाथियों को बाहर नहीं निकाला जा सका था। जिसे बुधवार की सुबह आपरेशन एंटीडिप्रेडसन टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया। टीम ने गडढ़े में पेड़ का एक बड़ा हिस्सा अंदर डाला, जिसका सहारा लेते हुए पहले व्यस्क हाथी बाहर निकला उसके बाद धीरे-धीरे 3 कॉल्फ बाहर आए। गडढ़े से बाहर निकलने के बाद सभी हाथी जंगल की ओर चले गए हैं।

बताते है कि इलाके में करीब 40 हाथियों का झुंड है जो क्षेत्र में लम्बे समय से विचरण कर रहा है।

error: Content is protected !!