** कलेक्टर की अध्यक्षता में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
सूरजपुर / कलेक्टर के0सी0 देवसेनापति की अध्यक्षता में जिले के प्रमुख पर्यटन केन्द्र ओड़गी विकासखण्ड के दुरस्थ वनांचल क्षेत्र में बागेश्वरी देवी मंदिर कुदरगढ़ में रोप-वे की सुविधा के लिये प्रारम्भिक तैयारी जिले के कलेक्टर के0सी0 देवसेनापति तथा छ0ग0 पर्यटन मंडल के विशेष प्रयास से किया जा रहा है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव कुमार झा, जिले के वन मण्डलाधिकारी भानुप्रताप सिंह व अपर कलेक्टर सर्वनाथ राम उपस्थित थे।
बैठक में बागेश्वरी देवी मंदिर कुदरगढ़ में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुये एवं कुदरगढ़ को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्र के नक्शे में स्थापित करने हेतु पर्यटन के रूप में रोप-वे सहित अन्य सुविधाओं हेतु एक मास्टर प्लॉन के तहत कार्य किया जा रहा हैं।
ज्ञात हो कि कुदरगढ़ में रोप-वे की स्थापना हेतु मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में ग्लोबल टेंडर हेतु गुड़गांव हरियाणा की कंपनी राईट्स लिमिटेड के सहायक महाप्रबंधक पी0पी0 मित्रा की टीम के द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जहां रोप-वे लगाने से संबंधित तकनीकि समस्याओं का समाधान तथा एक मास्टर प्लान के तहत जिला प्रशासन एवं वन विभाग, लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग, पर्यावरण, विद्युत, राजस्व विभाग के माध्यम से कुदरगढ़ में रोप-वे स्थापना हेतु समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। 18 जनवरी 2018 को राईट्स कंपनी के महाप्रबंधक द्वारा कुदरगढ़ माता मंदिर सहित विविध स्थलांे का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया जहां रोप-वे स्थापना हेतु निर्धारित मानक बिन्दुआंे पर चर्चा किये जाने के लिये कलेक्टर देवसेनापति की अध्यक्षता में 18 जनवरी 2018 को कलेक्टर सभा कक्ष में संबंधित विभाग प्रमुखों को विभागवार तकनीकि विषयों पर चर्चा किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये संबंधित विभागांे को कार्यो के लिये प्राक्कलन तैयार कर संबंधित सर्वे कंपनी को सौपने कहा गया है ताकि रोप-वे परियोजना से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो एवं अविलंब रोप-वे स्थापना हेतु जिले के कलेक्टर देवसेनापति ने संबंधित सर्वे कंपनी से आग्रह किया। ताकि आने वाले नवरात्रि में तथा बरसात के पूर्व रोप-वे से संबंधित प्रारम्भिक कार्यो को पूरा कर लेने निर्देशित भी किया।
बैठक में राईट्स कंपनी के महाप्रबधक पी0पी0 मित्रा, कार्यपालन अभियंता पी0एच0ई0 एस0बी0 सिंह, विद्युत विभाग के जे0ई0 जे0आर0 तामले, पर्यावरण विभाग के एस0के0 चौधरी, आर0 सी0ई0सी0बी कैमीस्ट अम्बिकापुर के आर0के0 सिंह सहित ए0डी0ओ0, एम0पी0 शाक्यवार, पर्यटन प्रभारी डॉ0 मोहनलाल साहू सहित रोप-वे से संबंधित अंर्तविभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
