Advertisement Carousel

संगठन के दम पर बनाएंगे सरकार – सौदान सिंह कार्यकर्ताआें के कारण कोरिया के तीनों सीट पर पार्टी का कब्जा

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय बैठक सांस्कृतिक भवन बैकुण्ठपुर में संपन्न हुआ। इस दौरान मंचस्थ अतिथियों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, श्रम-खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, पूर्व विधायक फूलचंद सिंह, द्वारिका गुप्ता उपस्थित थे।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह एक दिवसीय प्रवास के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के दृष्ट्रि से पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष – महामंत्री, मोर्चा अध्यक्षों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी के कार्य मजबूती के साथ संचालित करने का आह्वान किया। उन्हांने बारी-बारी कार्यकर्ताओं के समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की बात कहीं। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा सड़क, बिजली,पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे अनेक जनकल्याणकारी योजनाआें का क्रियान्वयन हो रहा है। हमें योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने एवं जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्हांने ने कहा कि, कार्यकर्ताआें को अभी से बूथ स्तर पर संगठन कार्य को अधिक से अधिक मजबूत करने का आवश्यकता है। कार्यकर्ता के समयदान से ही संगठन शक्तिशाली होगा और आने वाली चुनौतियों का हम जमकर मुकाबला कर पाएंगे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता द्वारा अतिथियों का साल एवं श्रीफल देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने किया।

IMG_20180121_184908
इस दौरान आज के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहरलाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सालूजा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, रेवा यादव, निगम सभापति कीर्ति वासो, रविशंकर शर्मा, अशोक सिंह, विरेन्द्र सिंह राणा, श्रीमती गौरी हथगेन, श्रीमती परमजीत कौर, जिला महामंत्री रामेश्वर जी पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, उषा वैष्णो, पुर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, कामतानाथ तिवारी, जगदीश साहू, ईरशाद अहमद, पिताम्बर गुप्ता, गायत्री दत्ता, सुरेन्द्र चक्रधारी, कुबेर साहू, परमानंद यादव, श्यामबिहारी जायसवाल, धनेशर यादव, उजित नारायण सिंह, मोतीलाल राजवाड़े, ईश्वर राजवाड़े, विनोद साहू, गिरवरधारी सिंह, रेवा यादव, द्वारिका जायसवाल, राजेश सिंह, नरेन्द्र साहू, धनंजय पाण्डेय, अरूणोदय पाण्डेय, तपन मुखर्जी, आशीष सिंह, पी.मनी, सुखदेव राजवाड़े, उत्तमशंकर साहू सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, आयोग के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर पालिका के उपाध्यक्ष, नगर निगम सभापति शामिल रहें।

error: Content is protected !!