Advertisement Carousel

गौरक्षा वाहिनी ने नगर पालिका का किया घेराव, प्रशासन हाय – हाय के लगे नारे, गायों के शव कचरे में फेंकने का लगाया आरोप

कोरिया / कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में गौरक्षा वाहिनी एवं अन्य हिंदू संगठनों ने आज नगर पालिका परिषद के कार्यालय का घेराव किया व ज्ञापन सौपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नगर पालिका प्रशासन मृत गौवंश के शव को कचरे में फेंक देता है। वहीं इस बारे में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने इस संबंध में थाना बैकुंठपुर में लिखित में सूचना दी थी।

आप को बता दे कि गौरक्षा वाहनी एवं अन्य हिन्दू संगठन के द्वारा नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर का घेराव कर ज्ञापन दिया गया।ज्ञात हो कि गत दिनों हुई गौवंश की मृत शरीर से अवमानिय व्यवहार के विरुद्ध में आज नगर पालिका परिषद का घेराव किया गया था। गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन शहर में मृत गौवंस के शरीर को कचरे में फेंक देता है, जबकि इसके लिए कई बार परिषद के अधिकारियों व पदाधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया गया। बार-बार आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गौरक्षा वाहिनी एवं अन्य हिंदू संगठनों ने नगर पालिका कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी थी।

IMG_20180122_192501
जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका बैकुण्ठपुर के द्वारा ये आज यह आश्वासन दिया गया कि आगे से इस तरह की कोई लापरवाही बरती नही जाएगी। गौ सेवको के द्वारा की जा रही इस आस्थापूर्वक कार्य मे नपा सहयोग प्रदान करेगी। नपा अधिकारी ने बताया कि 10 दिनों के भीतर जेसीबी उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे गौवसो की अंतिम संस्कार में हो रही परेशानियो को दूर किया जा सकेगा।

गौरक्षा वाहिनी एवं अन्य हिन्दू संगठनों ने नगर पालिका बैकुंठपुर के कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस दौरान गौरक्षा वाहनी के पदाधिकारी, नपा बैकुण्ठपुर के पूर्व अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू, वार्ड पार्षद आशीष यादव उर्फ लल्ला, हेमन्त राजवाड़े, राजेश राजवाड़े, भरत गुप्ता, शैलेश गुप्ता, मनोज पाण्डे, सुरेंद्र सिंह, छोटू, अनुराग दूबे, प्रभाकर सिंह, विशाल सिंह, रिचेस सिंह, गोल्डन चिकनजुरी, आशुतोष गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, मनोज सोनवानी, पप्पू सोनी, प्रषंग जायसवाल, आयुष नामदेव, ऋतिक शिवहरे, विजय प्रजापति , राजमन यादव, गुड्डा जायसवाल, पीयूष राजवाड़े, रोशन ओझा, राजा मिश्रा, संतोष शर्मा, सचिन महराज, रामकुमार, जितेंद्र सोनी, पटेल राजवाड़े, अरुण पाण्डे, राम कुशवाहा, महेंद्र।

error: Content is protected !!