कोरिया / केल्हारी में एक भी महाविद्यालय न होने के कारण वहां के महाविद्यालयीन छात्रों को अपने कालेज की पढ़ाई के लिए केल्हारी से लगभग 40 से 50 किलोमीटर दूर जनकपुर या मनेन्द्रगढ़ के महाविद्यालय में पढ़ने जाना पड़ता है।
जिससे उनके सामने इतनी दूर आने जाने की समस्या हर दम बनी रहती है। कालेज की दूरी बहुत अधिक होने और आवागमन के सीमित साधन होने से छात्र नियमित महाविद्यालय नही जा पाते थे। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। जिस कारण केल्हारी में एक महाविद्यालय की अत्यंत आवश्यकता महसूस की जाती रही है। केल्हारी में कालेज खोलने की अपनी इसी मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यगण और महाविद्यालयीन छात्रों ने आज भरतपुर सोनहत की विधायक और संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले के निवास में सौजन्य भेंट कर केल्हारी में महाविद्यालय खोलने के संबंध में उनको एक मांग पत्र सौपें।
श्रीमती चंपादेवी पावले ने छात्रों द्वारा केल्हारी में महाविद्यालय खोलने की मांग को गम्भीरता से लेते हुए छात्रों को आश्वस्त किया है की उनकी मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सामने प्रमुखता से रखने की बात कहीं और केल्हारी में महाविद्यालय खोलने का हर संभव प्रयास करने का भरोसे दिलाया है।
केल्हारी में महाविद्यालय खोलने के मांग पत्र सौपने के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जितेंद्र यादव, संजय यादव, लक्ष्मण, नागेश्वर, कमला, रामकरण, अमन, ओमप्रकाश, गणेश, शिव शंकर, अजय कुमार, मनोज,दीपक सहित बड़ी संख्या में अभाविप.के कार्यकर्ता, महाविद्यालयीन छात्र, केल्हारी क्षेत्र के नागरिकजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
